Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s ancient Kailash temple fair begins, these roads are closed for vehicles
आगरा

Agra News: Agra’s ancient Kailash temple fair begins, these roads are closed for vehicles

166

आगरालीक्स…आगरा का प्राचीन कैलाश मंदिर मेला शुरू. कैलाश महादेव की महिमा को खबर में जानिए और कल दर्शन करने जाइए…ये रास्ते हुए वाहनों के लिए बंद

प्राचीन श्री कैलाश मंदिर आज शाम से शुरू हो गया है. भगवान शिव को अतिप्रिय सावन माह के तीसरे सोमवार को लगने वाले इस विशाल मेले को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है. शिवजी के इस विशाल मेले को लेकर आज रात से ही भीड़ लगना शुरू हो जाएगी. सुबह मंदिरों में भक्त जहां दर्शन करेंगे तो वहीं कई सारे कांवड़िए पवित्र गंगाजल लाकर शिव का अभिषेक करेंगे. मंदिर से लेकर सिकंदरा तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

रविवार को शाम चार बजे से अगले दिन सोमवार 5 अगस्त को लगभग पूरे दिन तक लागू रहेगी। इसके अलावा 4 अगस्त को ही रात 11:00 बजे से महानगर आगरा में खुलने वाली नो एन्ट्री नहीं खुलेगी।

आन्तरिक डायवर्जन:-

सिकन्दरा मण्डी के ऊपर एन.एच.-19 से सिकन्दरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आयेगा। यह समस्त वाहन सर्विस रोड से होकर मण्डी अण्डर पास से होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
एन. एच. 19 कैलाश मोड से कैलाश मन्दिर तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
सिकन्दरा मण्डी के नीचे सर्विस रोड से भी समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सिकन्दरा चौराहा की तरफ प्रतिबन्धित रहेगा।
कारगिल पैट्रोल पम्प की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा।
एन. एच. 19 गुरुद्वारा से किसी भी प्रकार का वाहन सिकन्दरा चौराहा की तरफ नहीं जायेगा।
भावना स्टेट तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहन ओवर ब्रिज होते हुये गुरूद्वारा की तरफ नहीं जायेगा।
के. के. नगर कट से किसी भी प्रकार का वाहन एन. एच. 19 पर नहीं आयेगा।
सोमवार को दिनांक 05.08.2024 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक चार पहिया व बड़ा वाहन का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबन्धित रहेगा।
सोमवार को दिनांक 05.08.2024 को प्रातः 04:00 बजे से जलाभिषेक /पूजा-अर्चना तक वायु बिहार से किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन वायु बिहार से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आयेगा।

गैर जनपदों द्वारा किया जाने वाला डायवर्जन:-
1- दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने से) जनपद मथुरा पुलिस द्वारा डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जायेगा।
2- जनपद हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जनपद हाथरस पुलिस द्वारा डायवर्ट कर सिकन्दराऊ अथवा सादाबाद से मथुरा की ओर भेजा जायेगा।

बाह्य डायवर्जन:-

जनपद फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे
जनपद मथुरा की ओर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर एवं कैन्टर इत्यादि) रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड़ से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
हाथरस की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन जिनको फिरोजाबाद जाना है वह खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
जलेसर (एटा) से आगरा की ओर आने वाले समस्त वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खन्दौली होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
ग्वालियर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ होकर यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
ग्वालियर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
जयपुर से हाथरस की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे। 11. जयपुर से जलेसर (एटा) की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर से मुड़ीचौराहा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
जयपुर से ग्वालियर एवं मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
फतेहाबाद रोड से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा जाने वाले भारी वाहन तोरा चौकी से एकता चौकी से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर चौराहा से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे।
शमसाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन इरादतनगर से सैंया होकर जायेंगे।
शमशाबाद से जयपुर से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इरादत नगर से सैंया से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे
रोहता नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एन0एच0-19, रूनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खन्दौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!