आगरालीक्स…आगरा की बबीता चौहान राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पद संभालते ही एक्शन मोड़ में आईं. कहा—महिलाओं के उत्पीड़न की शिकायतें आईं तो तुरंत होगा ये काम
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हाल ही में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनाईं गई आगरा की बबीता चौहान ने आज लखनऊ में पद्भार ग्रहण कर लिया है. पद संभालते ही बबीता चौहान एक्शन में नजर आईं. उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न की हर शिकायत का निस्तारण उनका मुख्य उद्देश्य है. महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और संरक्षण के अधिकारों की रक्षा के लिए जल्द महतवपूर्ण कदम उठाए जाएंगे.
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए जारूकता कार्यक्रम किए जाएंगे. महिलाओं को विधिक अधिकारों का लाभ मिले इस दिशा में काम किया जाएगा. बाल विवाह, दहेज और भ्रूण हत्या रोना हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा.
इसके अलावा उन्होंने ने कहा, प्रदेश के बस स्टाप सेंटरों को और अधिक प्रभावशाली बनाना भी हमारी प्राथमिकताओं में से एक है. समाचार पत्रों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में महिला उत्पीड़न की खबर पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा. जल्द ही प्रदेश के थानों में औचक निरीक्षण कर महिला अपराध से जुड़े मामले और उसमें की गई कार्रवाइयों की जांच की जाएगी.