आगरालीक्स….आगरा के डीईआई को मिली होम्योपैथी कॉलेज की मान्यता.
आयुष मंत्रालय की ओर से दयालबाग शिक्षण संस्थान यानी डीईआई को होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की मान्यता मिल गई है. मंत्रालय ने वर्ष वर्ष 2024 25 में एडमिशन के लिए भी कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है. मंत्रलाय की ओर से डीईआई में उत्साह का माहौल है.
कुछ समय पहले ही शहर के प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. आरएस पारीख ने भी यह इच्छा जताई थी कि डीईआई में होम्योपैथी का एक उच्चस्तरीय कॉलेज बने. उनकी यह इच्छा अब आकार ले रही है.