आगरालीक्स…आगरा का ईदगाह स्टेशन अब कैंट के बाद दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन. पीएम मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण, जानिए ईदगाह स्टेशन की खास जानकारी. मंडल के इन रेलवे स्टेशनों का भी हुआ लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में 26,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करने के साथ-साथ इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक रेलवे स्टेशनों का नाम अमृत भारत स्टेशन रखा गया है और ऐसे 100 से अधिक स्टेशनों का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इन स्टेशनों के अद्भुत परिवर्तन को देखा है, जो स्थानीय कला और इतिहास के प्रदर्शन के रूप में कार्य करते हैं।ईदगाह स्टेशन
ईदगाह स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल, विधायक जी.एस धर्मेश, धर्मपाल, बाबूलाल चौधरी कि उपस्थिति में पुनर्विकसित स्टेशन का लोकपर्ण किया गया। ईदगाह स्टेशन पर अतिथियों का स्वागत मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें से ईदगाह आगरा, फतेहाबाद, गोवर्धन , मंडावर महुवा रोड एवं गोबिंदगढ़ का लोकार्पण आज माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया है। ईदगाह स्टेशन को 12.8 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। इस योजना से छोटे स्टेशन भी विश्वस्तरीय बन गए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रो.एस पी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर नागरिक के बारे में सोचते हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना इस बात का प्रमाण है। इस योजना से छोटे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह स्टेशन आध्यात्म, संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम है। यहां वर्ल्ड क्लास वेटिंग एरिया के साथ दिव्यांगजन के लिए सुविधाएं, अच्छे शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। स्टेशन का नया फसाड आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन के साथ अध्यात्म और संस्कृति का अनूठा संगम है। इस अवसर पर अमृत भारत स्टेशन और ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत माननीय अतिथियों तथा उपस्थित आम जन ने ऑपरेशन सिंदूर में शौर्य का परिचय देने वाले देश के वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। स्थानीय समारोह का समापन सभी विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी से भव्य तिरंगा यात्रा के साथ संपन्न हुआI
फतेहाबाद स्टेशन पर सांसद फतेहपुर सीकरी राज कुमार चाहर और विधायक छोटे लाल वर्मा की उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह स्टेशन आध्यात्म, संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम है। यहां वर्ल्ड क्लास वेटिंग एरिया के साथ दिव्यांगजन के लिए सुविधाएं, अच्छे शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। स्टेशन का नया फसाड आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन के साथ अध्यात्म और संस्कृति का अनूठा संगम है। इस अवसर पर अमृत भारत स्टेशन और ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के उपरांत माननीय अतिथियों तथा उपस्थित आम जन ने ऑपरेशन सिंदूर में शौर्य का परिचय देने वाले देश के वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। स्थानीय समारोह का समापन सभी विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी से भव्य तिरंगा यात्रा के साथ संपन्न हुआI