आगरालीक्स…आगरा के कैलेश्वरी पॉवर ने फिर किया नाम रोशन, बेस्ट सेल अवार्ड से किया सम्मानित
मैसर्स कैलेश्वरी पॉवर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड जो कि अशोक लीलैंड के जनरेटर की समस्त भारत में गवर्नमेंट सेल्स, इंस्टीटयूशनल सेल्स, प्रोजेक्ट सेल्स के लिए अधिकृत ओ०ई०एम० है, कैलेश्वरी पॉवर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि अशोक लीलैंड की ग्लोबल बिजनेस कॉन्फ्रेंस 2024 जो इस्तानबुल तुर्की में रखी गई थी जिसमें अशोक लीलैंड के समस्त देशों से आए डीलर के प्रतिनिधि व अशोक लीलैंड के टॉप मैनेजमेंट उपस्थित थे।
अशोक लीलैंड द्वारा कैलेश्वरी पॉवर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बेस्ट सेल अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें कैलेश्वरी पॉवर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष मिततल, डायरेक्टर साक्षी मिततल, अमित गुप्ता, नेहा खंडेलवाल आदि उपस्थित थे मनीष मित्तल जी ने यह भी बताया कि गत माह में एस्कॉर्ट कोबिता लिमिटेड द्वारा भी कैलेश्वरी के सर्वाधिक प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया
था।