आगरालीक्स…आजकल युवा देर से शादी कर रहे हैं. अधिक उम्र होने पर बच्चे पैदा होने में ये बीमारी पनप रही. चिकित्सकों ने दी ये राय
आगरा ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजी समिति की बैठक आज होटल हॉलिडे इन में हुई। डॉ. सविता त्यागी ने बताया कि आजकल देरी से शादी एवम बच्चे देरी से होने की वजह से बच्चेदानी में गठान की दिक्कत काफी सामान्य हो गई है. जो बच्चे होने में समस्या बनती है. इसी महत्वपूर्ण विषय पर डॉ जयदीप मल्होत्रा ने व्याख्यान दिया. फाइब्रॉयड छोटे-छोटे नॉन कैंसर ट्यूमर गर्भाशय में होते हैं जिनके वजह से माहवारी की समस्या और बच्चा लगने में दिक्कत हो सकती है. कभी-कभी बच्चा लगने के बाद गर्भपात होने की भी संभावना होती है. डा जयदीप ने बताया कि इसका क्या ट्रीटमेंट है इसे किस तरीके से इलाज द्वारा महिला को लाभ दिया जा सकता है.
सीनियर फिजिशियन डॉ. एके गुप्ता द्वारा प्रेग्नेंसी में डायबिटीज के गंभीर परिणामों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया जिसमें डायबिटीज की वजह से महिला और उसके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य को क्या-क्या खतरा है क्या सावधानियां बरतना चाहिए जिससे मां और बच्चे दोनों सुरक्षित रहे. इस मीटिंग में वरिष्ठ गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर संध्या अग्रवाल डॉ जयदीप मल्होत्रा डॉ नरेंद्र मल्होत्रा डॉ सरोज सिंह डॉक्टर रिचा सिंह अध्यक्ष आगरा का और गायनिक समिति वह सचिव डॉक्टर संगीता चतुर्वेदी उपस्थिति रही. अंत में डॉ वर्षा गौतम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया. मीटिंग का संचालन डॉ नमिता शिरोमणि वार्ड डॉ नीलम सिंह ने किया.