Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s markets all set for the festival season…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Agra’s markets all set for the festival season…#agranews

242

आगरालीक्स…आगरा के मार्केट्स फेस्टिवल सीजन के लिए पूरी तरह तैयार. आज रविवार को दिखी थोड़ी रौनक…दहशरा के बाद आएगा बूम…

फेस्टिवल सीजन यूं तो नवरात्र के बाद से ही शुरू हो गया है लेकिन अभी तक कस्टमर्स की रौनक अगर सबसे ज्यादा कहीं दिखाई दे रही हैं तो वो है आटो सेक्टर. नवरात्र की शुरूआत से ही टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स की जमकर बिक्री हो रही है. जिन लोगों ने नवरात्र से पहले ही बुकिंग करा ली थी, उन्होंने नवरात्र के शुभ दिनों में ही गाड़ियों की डिलीवरी ली हे. आटो सेक्टर्स से जुड़ी कंपनियां और फ्रेंचाइजी भी अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए कोई मौके नहीं छोड़ रहे. लगातार आफर्स पर आफर्स दे रहे हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड बहुत अच्छी बढ़ी है. ये तो हुई आटो सेक्टर्स की बात, लेकिन नवरात्र में अभी तक कपड़े व अन्य इलेक्ट्रॉनिक मार्केट गति पकड़ नहीं पाए हैं. हालांकि आज रविवार को शहर के कई मार्केट्स में अच्छी खासी रौनक देखने को मिली. शाम के समय शहर के सिंधी बाजार, शाहगंज, कमला नगर, बल्केश्वर, सदर, बिजलीघर आदि मार्केट्स में ग्राहकों की चहलकदमी देखी गई.

दशहरा के बाद आएगा बूम
कपड़े से जुड़े कारोबारियों की मानें तो अभी महीने की शुरुआत है और नवरात्र भी चल रहे हैं, इसलिए मार्केट्स में कस्टमर्स थोड़े कम हैं. लेकिन दशहरा बीतने के बाद ग्राहकों की रौनक मार्केट्स में छा सकती है. दुकानदारों के अनुसार बच्चों नवमी और दशहरा पर बच्चों की छुट्टियां होंगी और इसके बाद वीकेंड पर मार्केट्स में फेस्टिव बूम आ सकता है. क्योंकि इस शनिवार और रविवार के बाद के अगले सप्ताह में ही करवाचौथ जैसा त्योहार है, जिसमें कस्टमर्स ज्यादा संख्या में खरीददारी के लिए निकलते हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

बिगलीक्स

Agra MLC Election Result Live: SP Candidate for Teacher Dr. Akash Agarwal claim leading towards to victory…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी शिक्षक खंड की दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद नतीजे...

बिगलीक्स

MLC Agra Election : SP Candidate Aakash Agarwal leading

आगरालीक्स… आगरा एमएलसी शिक्षक खंड के चुनाव में जानें कौन चल रहा...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

error: Content is protected !!