Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Maharana Pratap’s statue unveiled in Yamuna Kinara Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Maharana Pratap’s statue unveiled in Yamuna Kinara Agra…#agranews

241

आगरालीक्स…आगरा के यमुना किनारे के तरफ होकर जाएं तो इस प्रतिमा को जरूर देखें…

आज रविवार को यमुना किनारा रोड़ पर यमुना आरती स्थल के सामने वीर शिरोमणि एवं पराक्रमी महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण एवं सम्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर नवीन जैन ने की। अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो, एसपी सिंह बघेल मौजूद रहे। अनावरण से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से हवन यज्ञ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन और अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया गया। इस दौरान समाज के समर्थकों ने जोर-शोर से नारे लगाते हुए अपने समाज के वीर महापुरूष की प्रतिमा शहर में स्थापित किये जाने की खुशी जाहिर की।

ये रहे मौजूद
इसके अलावा राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, विधायक पुरूषोत्तम खंडेलवाल, विधायक छोटे लाल वर्मा, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह जी, वीरेन्द्र सिंह बांगड़, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह और रामप्रताप सिंह चौहान, क्षत्रिय सभा जिला आगरा के अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष जवाहर सिंह जादौन, विजय पाल सिंह चौहान, गजेन्द्र सिंह परमार, वीरेन्द्र सिंह चौहान, ज्योति जादौन आदि मंचासीन अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!