आगरालीक्स…आगरा का संजय प्लेस बदला—बदला नजर आ रहा है. सड़क पर नहीं दिखाई दे रही कोई ठेल ढकेल, खड़े होने वाले वाहनों के हो रहे चालान. जनकपुरी को लेकर कल कमिश्नर करेंगे यहां का दौरा
जब से जनकपुरी महोत्सव संजय प्लेस में होने का ऐलान हुआ है तब से संजय प्लेस पर विभागों का फोकस हो गया है. यातायात पुलिस द्वारा जहां सड़कों पर अवैध रूप से खड़े होने वाहनों के चालान किए जा रहे हैं तो वहीं सड़कों पर लगने वाली ठेल ढकेलों को हटाया गया है और इनके खिलाफ एक्शन लगातार जारी है. दो दिन पहले ही टोरंट की टीम द्वारा यहां लटके तारों केा ठीक किया गया है. आज भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने यहां का दौरा किया है.

कमिश्नर से मिला प्रतिनिधिमंडल
आज सुबह आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल के नेतृत्व में अशोक अरोड़ा, अनिल वर्मा, विजेंद्र सिंह बघेल, अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल आदि ने कमिश्नर से मुलाकातर कर जनकपुरी की व्यवस्थाओं एवं कार्यों की गति को लेकर अवगत कराया. कमिश्नर ने तुरंत कार्यों को संज्ञान में लेते हुए कल स्वयं निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है. वे कल बुधवार को दोपहर एक बजे संजय प्लेस का दौरा करंगे. इसके अलावा उन्होंने समय से सभी विकास कार्यों को पुरा कराने और गुणवत्ता का ध्यान रखने का आश्वासन दिया है.
जनकपुरी के आयोजन के लिए संजय प्लेस के विकास कार्यों को आज नगर मजिस्ट्रेट एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट ने संजय प्लेस के सभी जगहों का दौरा किया और लंबित कार्यों को नोट किया. समिति के वरिष्ठ महामंत्री अनिल वर्मा ने बताया कि तीन दिन के अंदर समिति एवं कार्यकारिणी का सम्पूर्ण विस्तार कर दिया जाएगा.
