आगरालीक्स…आगरा आ रही गतिमान एक्सप्रेस में यात्री की हुई तबियत खराब. ट्रेन में सफर कर रहे थे केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल. तुरंत यात्री के पास पहुंचे और किया ये काम
आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आज दिल्ली से आगरा गतिमान एक्सप्रेस से आते हुए एक यात्री की तबियत खराब होने पर उसकी मदद की और डीआरएम आगरा को फोन कर तुरंत रेलवे के चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस बुलाकर मरीज का इलाज कराया.
दिल्ली से आगरा आते हुए गतिमान एक्सप्रेस में अनाउंसमेंट हुआ की कोच C2 की 42 नंबर सीट पर बैठे हुए यात्री की तबियत बहुत खराब है. ट्रेन में सफर कर रहे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने यह सुना तो तुरंत c2 कोच जाकर मरीज़ को देखा और DRM आगरा को फ़ोन किया। जैसे ही गतिमान एक्सप्रेस आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे तुरंत रेलवे के चिकित्सको की टीम और एम्बुलेंस बुलाकर मरीज का इलाज करवाने की व्यवस्था करने को कहा। कोलकत्ता निवासी बाहीउत्तर रेहमान 20 लोगों के साथ कोलकत्ता से आगरा फतहेपुर सीकरी एवं ताजमहल देखने आये थे. रेलवे के चिकित्सको से उनका इलाज कराके सामान्य हो जाने पर मंत्री ने उन सभी को कैंट स्टेशन से विदा किया।