आगरालीक्स…आगरा में झूलेलाल चालिया महोत्सव कल से. अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर 40 दिन तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम
16 जुलाई से प्रारंभ झूलेलाल चालिया महोत्सव झूलेलाल मंदिर शहीद नगर आगरा पर बड़े श्रद्धा भाव के साथ इष्टदेव भगवान झूलेलाल साई की अखंड ज्योत समाज के लोगो द्वारा प्रज्वलित कर 40 दिन तक अनेक अनेक धार्मिक संस्कृत कार्यक्रम किए जाएंगे। झूलेलाल मंदिर की पुरोहिता इंदिरा शर्मा ने बताया सुबह शाम झूलेलाल मंदिर पर पूजा अर्चना महिला मंडल द्वारा भजन सत्संग पल्लव इष्टदेव झूलेलाल साई की आरती प्रसाद वितरण होगा।

चालिया महोत्सव समापन 24 अगस्त पर समाजसेवी व आगरा समाज के गणमान्य लोगों को झूलेलाल रत्न से सम्मानित किया जाएगा बीच बीच मे मेडिकल कैंप जनहित के कार्य आदि किए जाएंगे मुख्य रूप से व्यवस्था में हीरानंद देवनानी, समाजसेवी श्याम भोजवानी, दौलतराम मोडवानी, मनोज नोतनानी,रमेश देवनानी, पुनीत कालरा, गोरधनदास गजनानी, हरीश शर्मा, सुंदरलाल मोतयानी, किशोर खुशलानी, जॉनी लालवानी, बाबू भाई, किशोर लालवानी आदि मौजूद रहे।