Wednesday , 22 July 2026
Home एजुकेशन Agra News: Agreement signed between Dr. Bhimrao Ambedkar University of Agra and Ayurvedic Science and Research Council, Ministry of AYUSH…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Agreement signed between Dr. Bhimrao Ambedkar University of Agra and Ayurvedic Science and Research Council, Ministry of AYUSH…#agranews

236

आगरालीक्स…आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर युनिवर्सिटी और आयुर्वेदिक विज्ञान व अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय के मध्य हुआ समझौता.

डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा तथा आयुर्वेदिक विज्ञान व अनुसंधान परिषद (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) के मध्य आज स्वामी विवेकानंद परिसर खंदारी में द्विपक्षी समझौता हुआ. आगरा विश्विधालय कुलपति प्रो आशु रानी के निर्देशन में यह समझौता हुआ, जिसका उद्देश्य अनुसंधान, शिक्षा, प्रशिक्षण, सांख्यिकी, डाटा विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, रसायन विज्ञान और संबंधित क्षेत्रों में सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

इस समझौता ज्ञापन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो पीके सिंह तथा आयुष मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल प्रो वेद्य रबिनारायण आचार्य के हस्ताक्षर विश्विधालय के प्रति कुलपति प्रो अजय तनेजा, डीन अकादमिक प्रो संजीव कुमार, प्रोजेक्ट नोडल अधिकारी प्रो विनीता सिंह तथा आयुष मंत्रालय के स्टैटिसटिकल ऑफीसर डॉ राकेश राणा तथा डॉ अरूनाभ त्रिपाठी के समक्ष समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए.

ज्ञात हो कि केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद भारत सरकार के आयुष मंत्रालय का एक स्वायत्त निकाय है. यह आयुर्वेदिक विज्ञान में वैज्ञानिक आधार पर अनुसंधान के निर्माण, समन्वय, विकास और प्रचार के लिए भारत में शीर्ष निकाय है। इसकी गतिविधियां पूरे भारत में 30 केंद्रों के माध्यम से अनेक विश्वविद्यालय अस्पतालों और संस्थाओं के साथ सहयोग से की जा रही है।

इसके साथ ही आज अनुबंध हस्ताक्षर के दौरान विश्वविद्यालय के बाकी विभागों के विभागध्यक्ष भी उपस्थित रहे और किस तरह से आयुष मंत्रालय के साथ उनके विभाग के छात्र जुड़कर कार्य कर सकते हैँ इसपर भी चर्चा हुईं. इसमें केएमआई संस्थान के म्यूजियम में रखी हुईं हस्तलिपि को आई हुईं टीम ने देखा और जीव विज्ञान संस्थान, केमिस्ट्री संस्थान, गणित विभाग और फ़ूड एंड न्यूट्रिशियन संस्थान के साथ उनकी चर्चा हुईं. साथ ही सामुदायिक रेडियो 90.4 आगरा की आवाज़ पर कार्यक्रम अधिशासी पूजा सक्सेना द्वारा उनका इस अनुबंध को लेकर साक्षात्कार भी लिया गया.

ये समझौता प्रपत्र आज दिनांक 27 जुलाई 2024 (हस्ताक्षर की तिथि) से 5 वर्ष के लिए प्रभावी होगा। इस समझौता ज्ञापन से विश्वविद्यालय के परास्नातक और शोध छात्रों को बहुत लाभ प्राप्त होगा. इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो आशु रानी ने CCRAS के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया. समझौता ज्ञापन के समय प्रो सुगम आनंद, प्रो अर्चना सिंह, प्रो संजय चौधरी, प्रो रजनीश अग्निहोत्री, प्रो संतोष विहारी शर्मा, प्रो अचला गक्खड़, प्रो गौतम जैसवार, प्रो मोहम्मद अरशद, डॉ मोहम्मद हुसैन प्रो रणवीर सिंह, डॉ राजीव वर्मा, डॉ राजेश कुशवाहा, डॉ अंजना गुप्ता, डॉ गुंजन अग्रवाल, डॉ प्रियंका सचदेवा आदि की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। विश्वविद्यालय में इसका नोडल केंद्र समाज विज्ञान संस्थान में सांख्यिकी विभाग है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

एजुकेशन

Agra News: University declared the exam results for B.Ed. second year and LLB third year…#agra

आगरालीक्स…आगरा में विवि ने घोषित किया बीएड द्वितीय वर्ष और एलएलबी तृतीय...

एजुकेशन

Agra News: The 92nd convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, will be held on August 3…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर ​विवि का 92वां दीक्षांत समारोह इस बार...

एजुकेशन

Agra News: 7 new job-oriented courses launched at DBRA University, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ​विवि में शुरू हुए 7 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम. 60—60 सीटें....

error: Content is protected !!