आगरालीक्स…आगरा के क्वीन विक्टोरिया इंग्लिश मीडियम में 345 बच्चों का हुआ हैल्थ चेकअप. आंख, दांत के साथ वजन और हीमोग्लोबिन भी चेक किया गया.
रोटरी क्लब आगरा नियो ने आज शनिवार को ‘आरोग्यम’ के तहत पांचवे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन क्वीन विक्टोरिया इंग्लिश मीडियम स्कूल, दिल्ली गेट, आगरा में किया. शिविर का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष रो. डॉ. अशोक डोनेरिया व स्कूल प्रिंसिपल निष्ठा मेस्सी ने किया. ‘आरोग्यम’ के चौथे शिविर में रोटरी क्लब आगरा नियो ने 345 छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया. इसमें 25 प्रतिशत बच्चों की आंख में, लगभग 20 प्रतिशत में दांत से संबंधित, करीब 10 प्रतिशत में वजन तथा हीमोग्लोबिन से संबंधित समस्या सामने आईं, जिसके लिए छात्राओं को उचित परामर्श प्रदान किया गया.
शिविर का संचालन रो. डॉ. रजनीश सिंह, रो. डॉ अजय अरोड़ा, रो. डॉ. कुशल सिंह, रो. डॉ. अभिनव चतुर्वेदी, रो. डॉ. कौस्तुभ साने व डॉ अभिषेक शर्मा ने किया. इस दौरान क्लब सदस्य रो. अरुण सिंह, रो. यतेश सिंह, रो. पवित्र शर्मा, रो. अनिल गोयल मौजूद रहे। अंत में क्लब सचिव रो. यतेश कुमार सिंह ने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया.
एक जुलाई से शुरू हुआ है अभियान
आरोग्यम’ अभियान का शुभारंभ 1 जुलाई 2024 को हुआ. ‘आरोग्यम’ का आयोजन संपूर्ण रोटरी मंडल 3110 में लगभग 140 रोटरी क्लब्स अपने 4000 सदस्यों की सहभागिता से चला रहे हैं. उक्त शिविरों में कक्षा 3 से कक्षा 8 के 1,25,000 विद्यार्थियों का 5 बिंदुओं पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है. विद्यार्थियों की लंबाई, वजन, हीमोग्लोबिन के साथ दांत व आंखों का परीक्षण चिकित्सकों की सहायता से किया जा रहा है.