आगरालीक्स…आगरा में रूह कंपाने वाली मौत. बिजली के तारों से बांधा पति को और प्लग लगाकर आन कर दिया पावर स्विच…तड़प—तड़प कर हुई मौत…आगे की कहानी और हैरान करने वाली
आगरा के सदर स्थित मुस्तफा क्वाटर्र की रहने वाली प्रीति कुशवाह ने सोमवार को पुलिस को फोन किया, कहा कि पति की हत्या कर दी है, दो दिन से घर पर पति का शव रखा हुआ है, मुझे आकर अरेस्ट कर लो। कॉल आते ही पुलिस सकपका गई और तुरंत मुस्तफा क्वाटर स्थित प्रीति कुशवाह के घर पहुंच गई। यहां देखा कि प्रीति कुशवाह के पति नीरज का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने प्रीति को अभिरक्षा में लेते हुए थाने भेज दिया और चारपाई पर नीरज के पड़े शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कमरे की भी तलाशी ली।
ऐसे दी मौत कि सुनकर कांप जाएगी लोगों की रूह
डीसीपी सिटी ने बताया कि प्रीति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसमें प्रीति कुशवाह ने पुलिस को बताया कि उनका पति वेल्डिंग का काम करता है। पति नीरज शराब पीता था इससे वह परेशान थी। कई बार मना किया लेकिन उसने शराब पीना नहीं छोड़ा। दो दिन पहले नीरज शराब पीकर आया, प्रीति कुशवाह ने बताया कि सोते समय उसने पति के हाथ पैर तार से बांध दिए, इसके बाद प्लग लगाकर पावर स्विच आन कर दिया। इससे पति की तड़प तड़प कर मौत हो गई। बताया जाता है कि वह दो दिन से पति के शव के साथ ही रह रही थी और उसी के पास सो रही थी।
2013 में हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार नीरज मूल रूप से बरहन का रहने वाला था और आगरा कैंट स्टेशन पर वेंडर था। उसकी शादी वर्ष 2013 में नगला पदी की रहने वाली प्रीति कुशवाहा से हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। एक साल पहले ही वे यहां पर मुस्तफा क्वार्टर में पूर्व फौजी ज्ञान सिंह के मकान में किराये पर रहने आए थे। इधर सूचना पर नीरज के परिजन भी आ गए। उन्होंने प्रीति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रीति बेटे को परेशान करती थी। शादी के बाद से ही घर से अलग हो गई। बेटे पर शक करती थी और किसी भी परिजन से बात नहीं करने देती थी।