आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 45 दिन में 5.90 करोड़ से बनी सड़क धंसी, ट्रक का आगे का हिस्सा सड़क के अंदर घुसा। एडीए ने बनाई थी सड़क। ( Agra News: Rs 5.90 Crore Vaayu Vihar road collapsed after 45 days of construction in Agra#Agra )
आगरा में फतेहपुर सीकरी और जयपुर के लिए वाहन वायु विहार की तरफ से होकर जाते हैं, वायु विहार रोड कई सालों से खराब था, गडढे थे। एडीए ने 5.90 करोड़ रुपये से वायु विहार रोड बनवाया, 45 दिन पहले रोड का काम पूरा हो गया। शनिवार को वायु विहार रोड से आ रहा ट्रक बाबूजी चौराहे के पास अचानक से धंसी सड़क में फंस गया कुछ ही देर में ट्रक के आगे का हिस्सा सड़क के अंदर घुस गया और डस्ट से भरा ट्रक पलट गया। रोड धंसने के साथ ही डिवाइडर भी टूट गया।
2.70 किलोमीटर लंबा बनाया है रोड
एडीए ने 2.70 किलोमीटर लंबा रोड 5.90 करोड़ रुपये से बनाया है, 45 दिन में ही रोड धंसने से हर कोई हैरान है। नगर निगम के मुख्य अभियंता का कहना है कि सीवर लाइन में लीकेज से रोड धंसा है। जल निगम द्वारा रोड की मरम्मत कराई जाएगी।