Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Angiography @ Rs 6000 & Angioplasty @ 75000 in SNMC, Agra#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Angiography @ Rs 6000 & Angioplasty @ 75000 in SNMC, Agra#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कल से दिल के मरीजों की छह हजार में एंजियोग्राफी 75 हजार में एक स्टेंट की एंजियोप्लास्टी, क्या रेट ठीक हैं। ( Agra News : Angiography @ Rs 6000 & Angioplasty @ 75000 in SNMC, Agra#Agra)
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में 200 करोड़ से सुपरस्पेशियलिटी विंग बनी है। एसएस विंग में जुलाई 2023 में ओपीडी शुरू हो गई थी लेकिन कैथ लैब ना लगने से एंजियोग्राफी शुरू नहीं हो पाई थी। अब एसएस विंग में कैथ लैब लग चुकी है। 12 करोड़ की लागत से कैथ लैब एसएस विंग में स्थापित की गई है।


यूजर चार्ज 1600 और 3300, सर्जिकल सामान का खर्चा ज्यादा
एसएन में भी केजीएमसी की तरह से ही यूजर चार्ज रखे गए हैं। एंजियोग्राफी का यूजर चार्ज 1600 रुपये रखा गया है, जबकि एंजियोप्लास्टी का यूजर चार्ज 3300 रुपये है। एंजियोग्राफी में कई तरह के सर्जिकल सामान भी इस्तेमाल होने हैं, इन्हें मरीज को खुद खरीदना होगा इसके लिए अमृत फार्मेसी से अनुबंध किया गया है। सामान का खर्चा मिलाने के बाद एंजियोग्राफी छह हजार रुपये में होगी। इसी तरह से एंजियोप्लास्टी के लिए स्टेंट का चार्ज 25 से 40 हजार रुपये तक है, इसके साथ सर्जिकल सामान, डाई भी इस्तेमाल होती है। एक स्टेंट डलवाने पर 75 हजार रुपये का खर्चा आएगा।


कल होगा कैथ लैब का शुभारंभ
एसएस विंग में कैथ लैब का शुभारंभ सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। इसके बाद मरीजों की एसएन में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी शुरू हो जाएगी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Dense fog is expected in Agra for the next 48 hours. IMD issued an orange alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

बिगलीक्स

Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Agra’s Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 Hours

आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों...

बिगलीक्स

Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी...

error: Content is protected !!