Saturday , 20 June 2026
Home agraleaks To Avoid responsibiliy, Youth attaracted towards Live-in-Relationship
agraleaksबिगलीक्स

To Avoid responsibiliy, Youth attaracted towards Live-in-Relationship

439

प्रयागराजलीक्स…. जिम्मेदारी से बचने के लिए युवा लिव इन रिलेशनशिप की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। हाईकोर्ट ने छह साल रिलेशनशिप के बाद ​अलग होने पर दुष्कर्म और मारपीट के मामले में जमानत मंजूर करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब हमें रुपरेखा तैयार कर ऐसी समस्या का हल निकालने की दिशा में सोचाना होगा, ताकि समाज के नैतिक मूल्यों को बचा सकें।


इलाहाबाद हाईकोर्ट में छह वर्षों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद रिश्तों में खटास आने के बाद वाराणसी के सारनाथ थाने में दुष्कर्म व मारपीट गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। विशष अदालत वाराणसी ने जमानत अर्जी खा​रिज कर दी, इसे हाईकोर्ट में अपील में चुनौती दी गई। याची का कहना था कि उसे झूठा फंसाया गया, दोनों में सहमति से लंबे समय तक रिश्ते रहे, पीड़िता का कहना था कि उसका गर्भपात कराया गया। शादी का वायदा कर आरोपित मुकर गया। इस मामले में हाईकोर्ट ने विशेष अदालत के जमानत अर्जी निरस्त करने के आदेश को अवैध माना और रद कर दिया। शर्तों के साथ जमानत मंजूर कर दी।


अब इस तरह की समस्या का करना होगा समाधान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने इस मामले की सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि युवाओं में नैतिक मूल्यों व आचरण में हर जगह बदलाव देखा जा रहा है, हालांकि, लिव इन रिलेशनशिप को समाज की स्वीक्रति नहीं मिली है। फिर भी युवा ऐसे रिश्तों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं, ताकि अपने साथी के प्रति जिम्मेदारी से आसानी से छुटकारा मिल सके। इस प्रव्रत्ति में तेजी से बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है अब समय आ गया है जब इस समस्या का हल निकालना होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

बिगलीक्स

Agra Weather: Agra sweltering in the heat; temperature reached 40.6°C… Monsoon has not advanced for 11 days…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से तप रहा आगरा. 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान…मानसून 11 दिन...

agraleaksबिगलीक्स

Brics MSME Forum in Agra: UP 5.36 Billion Dollar import between UP and Brics Contries…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आयोजित ब्रिक्स एमएसएमई फोरम में उत्तर प्रदेश का दबदबा. ब्रिक्स...

agraleaks

Late Dr. Ajay Prakash is not only a good surgeon but also an example of human compassion…family members remembers his contribution on Father’s Day

आगरालीक्स… बचपन में शौक था पिताजी जैसा बनने का, जवानी में एहसास...

error: Content is protected !!