आगरालीक्स…आगरा में एक और जर्जर मकान गिरा. मां—बेटे मलबे में दब गए. हालत बिगड़ने पर एसएन में किए गए रेफर…अब तक 400 मकान गिरे
आगरा में इस बार हुई बारिश किसी आफत से कम साबित नहीं हुई है. आगरा जनपद में लगातार मकानों का गिरना अभी तक जारी है. अब तक 400 मकान गिर चुके हैं. रविवार रात को भी टेढ़ी बगिया के जगजीवन नगर में एक जर्जर मकान गिर गया. मकान के मलबे में मां—बेटे दब गए जो कि सो रहे थे. वहीं बड़ा बेटा ओर बहू घायल हुए हैं.
मामला जगजीवन नगर में नई आबादी का है. यहां शेर सिंह का मकान है. शेर सिंह रविवार रात को परिवार के साथ सो गए थे. दूसरे कमरे में उनकी पत्नी राजकुमारी और छोटा बेटा सुमित सो रहा था. वहीं एक दूसरे कमरे में बड़ा बेटा और बहू थे. देर रात अचानक इनके मकान की छत गिर पड़ी. मलबे में पत्नी और छोटा बेटा सुमित दब गया जबकि दूसरे कमरे में मौजदू बड़ा बेटा और बहु भी घायलहो गए. चीख पुकार सुनकर लोगों ने मलबे से बड़ी मुश्किल से राजकुमारी ओर सुमित को बाहर निकाला. इन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया. सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर एसएन में रेफर किया गया है.