आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि की परीक्षा में केंद्र से नोडल सेंटर के बीच उत्तर पुस्तिका बदली, जांच। ( Agra News: Answer sheets change between Exam center & Nodal Center#Agra)
विवि की आगरा के साथ ही मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी के 268 केंद्रों पर परीक्षा चल रही है। विवि के सचल दल की तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार दोपहर में श्री राम आदर्श पीजी महाविद्यालय, पनवारी बिचपुरी में छापा मारा। तीसरी पाली की परीक्षा चल रही थी, दोपहर 2. 30 बजे तक अधिकांश छात्रों की 100 प्रश्नों की ओएमआर खाली थी, कुछ ही छात्रों ने चार से पांच प्रश्नों के उत्तर पर गोले लगाए थे। इसके साथ ही एमए द्वितीय सेमेस्टर की लिखित परीक्षा चल रही थी।
टीम केंद्र पर ही रही, दोपहर तीन बजे परीक्षा खत्म होने के बाद अपने सामने ओएमआर सील कराई। छात्र बाहर चले गए। दोपहर 3. 18 बजे सचल दल बाहर निकला। सचल दल की टीम बिचपुरी स्थित वीबीआरआई नोडल केंद्र पर पहुंची, शाम 4.30 बजे से केंद्र से नोडल केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं के लिफाफे पहुंचे, लिफाफे खुले हुए थे। कुलपति प्रो. आशु रानी ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के निर्देशन में जांच के लिए कमेटी गठित की है।