आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 10 वीं के छात्र का एआई से अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, रिटायर कर्नल को डिजिटल अरेस्ट कर आठ लाख रुपये कराए ट्रांसफर, जांच। ( Agra News: Retired Colonel digital arrest, 10th Student blackmail by cyber crime#Agra )
पहला मामला आगरा के कमला नगर का है, 10 वीं के छात्र को उसके परिजनों ने प्रोजेक्ट बनाने के लिए टैबलेट दिलवा लिया। उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने एकाउंट बना लिए, 27 मार्च को छात्र के मोबाइल पर अनजान नंबर से मैसेज आया, इसमें कहा कि उसके अश्लील वीडियो हैं, एक वीडियो भेजा और वीडियो डिलीट करने के लिए दो हजार रुपये मांगे। रुपये न भेजने पर छात्र के इंस्टाग्राम के मित्रों पर वीडियो भेज दिया इससे छात्र अवसाद में आ गया। पुलिस से शिकायत करने पर भी मुकदमा दर्ज ना होने पर कोर्ट से साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है।
रिटायर कर्नल को डिजिटल अरेस्ट कर आठ लाख रुपये कराए ट्रांसफर
दयालबाग के अदन बाग एक्सटेंशन निवासी 81 साल के रिटायर कर्नल राजेंद्र सिंह के पास 18 अप्रैल को अनजान नंबर से व्हाटस एप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम ब्रांच का सब इंस्पेक्टर हेमराज कोहली बताते हुए किा कि उनके नाम पर 17 शिकायतें हैं, सुप्रीम कोर्ट व ईडी से संबंधित फर्जी लेटर भेजे, 22 अप्रैल को दूसरे नंबर से कॉल आया, जांच के लिए मुंबई और दिल्ली आने के लिए कहा, मना करने पर बैंक खाते की पूरी डिटेल ले ली। जांच करने की कहकर आरटीजीएस से बताए गए खाते में आठ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए, बेटी के भी फंसने की बात कह कर और रुपये मांगने लगे। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।