आगरालीक्स…रंगोली और कोलाज कॉम्पटीशन में बच्चों की प्रतिभा पर बजीं तालियां. 250 स्टूडेंट्स ने किया पार्टिसिपेट. इन स्कूलों के बच्चे छाए…
अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान से सम्बंधित गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के प्रांगण में, विद्यालय के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रंगोली एवं कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आगरा महानगर की महापौर हेमलता दिवाकर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया। विद्यालय समिति से संरक्षक तारा चंद मित्तल, प्रबंधिका श्रुति सिंघल, अध्यक्षा सीए अमिता गर्ग, श्वेता बंसल, दुर्गेश शर्मा, डॉ अनुपम सारस्वत उपस्थित रहे
विद्यालय की प्रबंधिका श्रुति सिंघल ने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता सीबीएसई, आईसीएसई व UPबोर्ड के 25 विद्यालय के 250 छात्र / छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में किशोर वर्ग से प्रथम स्थान यशश्वी रावत और आस्था, गायत्री पब्लिक स्कूल रहे। द्वितीय स्थान निशा राजपूत और भार्गवी ओझा, माही इंटरनेशनल स्कूल व तृतीय स्थान नंदिनी कुशवाह, रितु सिंह, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रहे। तरुण वर्ग से प्रथम स्थान रिद्यमा तिवारी और वाणी कटियार, प्रलुड पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान दिव्यांशी पचौरी और अनुष्का कनोजिया, गायत्री पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान सुनाली मौर्य और दीप्ति चौहान ऑल सेंट स्कूल.
कोलाज प्रतियोगिता में किशोर वर्ग से प्रथम स्थान कनक भदौरिया और आरती शर्मा, होली पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान अर्पिता सिंह और कृतिका गोयल, तृतीय स्थान अमन कुशवाह ओर उज्जवल, न्यू सेंट स्टीफन। तरुण वर्ग से अनुष्का अग्रवाल और अक्षिता भदौरिया, गायत्री पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान अंजलि कुमारी और रिया मौर्या, ऑल सेंट स्कूल, तृतीय स्थान कनिष्का अग्रवाल और अग्रिमा कुलश्रेष्ठ, पुलिस मॉर्डन स्कूल।
प्रधानाचार्या चारु पटेल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता वर्ष भर चलेंगी अपने विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करवाए ताकि छात्र छात्राओं की प्रतिभा निखर कर सामने आए और हमारे छात्र-छात्राएं उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त कर देश को उन्नति के शिखर पर ले जाएं। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी आचार्या बहिनें, अन्य विद्यालय से आए हुए शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थिति रही।