आगरालीक्स…रील्स बनाने के लिए कुछ भी. आगरा में एक्सप्रेस वे पर युवकों ने स्कॉर्पियो के साथ स्टंट कर बनाई रील. बेखौफ होकर करते नजर आए रंगबाजी. वीडियो देख रह जाएंगे दंग
रील्स बनाने का क्रेज इस समय युवाओं के सिर पर चढ़ा हुआ है. बहुत से युवा तो अपनी जान जोखिम में डालकर रील्स बना रहे हैं. इससे न सिर्फ उन्हें खतरा होता है बल्कि आम राहगीरों की भी जान जोखिम में आ जाती है लेकिन इसे बावजूद इन युवकों की रंगबाजी जारी रहती है. कुछ ऐसा ही मामला आगरा में आया है. लखनऊ—आगरा एक्सप्रेस वे पर कुछ युवकों द्वारा यूपी पुलिस का स्टीकर लगी स्कॉर्पियो के साथ स्टंट करते हुए रील्स बनाई गई है. युवक बीच एकसप्रेस वे पर गाड़ी रोककर, गाड़ी चलाते हुए रील्स बनाते हुए नजर आए. स्टंट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और पुलिस द्वारा युवकों की पहचान की जा रही है. कार्रवाई की जा रही है.
स्कॉर्पियों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी. बिना नंबर की गाड़ी को एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार में दौड़ाते रहे. यह वीडियो अलग—अलग इंस्टाग्राम एकांउट्स से पोस्ट किए गए हैं. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार से स्टंट करते हुए वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर थाना फतेहाबाद व डौकी पुलिस को वाहनों व युवकों की पहचान कर विधिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है.