Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Application invited for teachers for civil services, JEE Exam Preparation#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Application invited for teachers for civil services, JEE Exam Preparation#Agra

190

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में सिविल सर्विस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, परीक्षा की तैयारी कराने के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं। प्रति लेक्चर दो हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। ( Agra News: Application invited for teachers for civil services, JEE Exam Preparation#Agra )


जिला समाज कल्याण अधिकारी जीआर प्रजापति ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अभ्युदय योजनान्तर्गत सिविल सर्विस, जे०ई०ई०, नीट, एन०डी०ए०, सी०डी०एस०, एक दिवसीय परीक्षाएं इत्यादि की परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु जनपद आगरा में निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। उक्त के क्रम में इच्छुक अध्यापन कार्य हेतु योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल व्याख्याताओं की सेवाएं अतिथि व्याख्याताओं के रूप में ली जाएंगी।
व्याख्यान के लिए आमंत्रित किये जाने वाले विषय विशेषज्ञों को प्रति व्याख्यान की अवधि निर्धारित 90 मिनट होगी तथा प्रति व्याख्यान दर रू0 02 हजार/- शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप मानदेय का भुगतान किया जायेगा। योग्य एवं अनुभवी व्याख्याताओं को जिला स्तर पर चयन समिति की अनुशंसा से परीक्षण व्याख्यान/ट्रायल लेक्चर के उपरान्त कोचिंग केन्द्र में इम्पैनेलमेन्ट निम्न शर्तों के अधीन किया जायेगा। उपरोक्त सेवाओं से सम्बन्धित परीक्षा पाठ्यक्रम की समुचित जानकारी होनी चाहिए। सिविल सेवा के लिए विश्वविद्यालय, राजकीय डिग्री कालेजो के शिक्षक तथा आई०ए०एस० (मुख्य) परीक्षा अथवा पी०सी०एस० (साक्षात्कार) अथवा दो बार पी०सी०एस० (मुख्य) परीक्षा में शामिल आवेदक आवेदन कर सकते है एवं नीट के लिए सम्बन्धित विषय में एम०एस०सी० (प्रथम श्रेणी) अथवा एम०बी०बी०एस० तथा जे०ई०ई० के लिए सम्बन्धित विषय में एम०एस०सी० (प्रथम श्रेणी) अथवा एम०टेक० की डिग्री धारित आवेदक आवेदन कर सकते हैं।


प्रतियोगी परीक्षा सिविल सेवा (यू०पी०एस०सी०/ यू०पी०पी०एस०सी०/एन० डी०ए०/सी०डी०एस० एवं एक दिवसीय परीक्षा के विषय यथा- इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान और तकनीकी, सी-सैट (हिन्दी, अग्रेजी, गणित एवं रिजनिंग), भारतीय राजव्यवस्था एवं पर्यावरण एवं आपदा प्रबन्धन आदि विषयों एवं जे०ई०ई०, नीट प्रतियोगी परीक्षा के विषय यथा- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं गणित हेतु आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि इच्छुक प्रवक्ता शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों सहित अपना (वायोडाटा) कार्यालय डॉ० बी०आर० आम्बेडकर आई०ए०एस०/पी०सी०एस० परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र खंदारी आगरा में दिनांक सात से 21 मई तक सांय 05ः00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कोर्स-को-ऑर्डिनेटर श्री सचिन कुमार के मो० 8791140429 पर सम्पर्क कर सकते है। ट्रायल लेक्चर में अति उत्तम फीडबैक वाले व्याख्याताओं का ही इम्पैनेलमेन्ट किया जाएगा तथा अन्य सेवा शर्ते मानक संचालन प्रक्रिया, निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ के अनुसार होंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!