मथुरालीक्स …Mathura News: यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस से टकराने के बाद स्लीपर कोच बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी, एक की मौत। ( Mathura News: One died after sleeper coach bus hit Pink bus on Yamuna Expressway#Agra )
यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात को आगरा से नोएडा के लिए रोडवेज की पिंक बस जा रही थी। उसके पीछे आगरा के बाह से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस चल रही थी। पिंक रोडवेज बस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर राया कट के पास सवारी उतारने के लिए ब्रेक लगाए। पीछे से आ रही स्लीपर बस के ब्रेक नहीं लगे और पिंक बस से टकराने के बाद स्लीप बस रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई।
हादसे में एक की मौत
चीख पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई उसका नाम अंकित बताया जा रहा है। एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं।