आगरालीक्स…आगरा में लायंस क्लब ‘प्रयास’ की अध्यक्ष अशु मित्तल को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच पर दोहरा सम्मान. अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व अवॉर्ड और मल्टीपल बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड से नवाजा गया
हरिद्वार में आयोजित लायंस इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में लायंस क्लब प्रयास की अध्यक्ष अशु मित्तल को दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिससे पूरे क्लब और समुदाय में गर्व की लहर है। लायंस क्लब इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान ने कहा कि अशु मित्तल आगरा के नेहरू नगर की निवासी हैं। अशु मित्तल को लायंस इंटरनेशनल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व अवॉर्ड उन विशिष्ट अध्यक्ष को प्रदान किया जाता है जिन्होंने सेवा, नेतृत्व और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली भूमिका निभाई हो। आशु मित्तल भारत की केवल तीन महिलाओं में शामिल हैं जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं मल्टीपल बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड उन्हें भारत के दस राज्यों के लायंस क्लबों में से एक शीर्ष अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ स्वाति माथुर ने कहा कि यह सम्मान अशु मित्तल के संगठन कौशल, जनसेवा की प्रतिबद्धता और क्लब को उत्कृष्टता की ओर ले जाने के प्रयासों का प्रमाण है। अशु मित्तल वर्षों से सामाजिक और धार्मिक सेवाओं से सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। उनके नेतृत्व में लायंस क्लब ‘प्रयास’ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सम्मान प्राप्त होने पर अशु मित्तल ने कहा कि लायंस क्लब प्रयास आगे भी समाज सेवा की दिशा में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।