आगरालीक्स…आगरा में विवि के नये कुलसचिव अजय मिश्रा ने संभाला कार्यभार. कुलपति से भी मिले
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के नये कुलसचिव अजय मिश्रा ने सोमवार को विवि में अपना कार्यभार संभाल लिया है. इससे पहले उन्होंने कुलपति प्रो. आशु रानी से मुलाकात भी की. बीते शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से एक आईएएस व छह पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया था, जिसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के नये कुलसचिव अजय मिश्रा को बनाया गया जो कि मुरादाबाद में एसडीएम के पद पर थे.