आगरालीक्स…आगरा में कैफे संचालक के साथ मारपीट. कैफे में काम कर चुके कर्मचारी ने ही पीटा. मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना सदर अंतर्गत देवरी रोड पर पिज्जा कैफे संचालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. कैफे संचालक का सपन यादव है. इनका आरोप है कि जिसने मारपीट की है वह पहले कैफे में काम चुका है. सपन यादव ने थाना सदर में आरोपी पूर्व कम्रचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
पीड़ित सपन यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह हिमाचल कॉलोनी में पिज्जा डिलीवरी देने गए थे. पूर्व में उनके कैफे में काम करने वाले कर्मचारी तरुन शारदा नाम के युवक ने उन्हें साथियों के साथ घेर लिया. लाठी डंडों से हमला बोल दिया. मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए. पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है.