आगरालीक्स…आगरा में त्योहार पर एटीएम हो गए खाली. दिवाली पर खरीदारी को लेकर 70 प्रतिशत तक आनलाइन ट्रांजेक्शन हो रहा..
दिवाली आज है लेकिन एक दिन पहले से ही एटीएम खाली हो गए हैं. शहर के लगभग सभी बैंकों के एटीएम खाली पड़े हुए हैं जबकि अभी करीब तीन दिन और बैंक बंद रहेंगे. एटीएम में कैश न होने के कारण आनलाइन ट्रांजेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ गया है. दिवाली पर करीब 70 प्रतिशत तक आनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया है. छोटे से छोटा सामान खरीदना हो या फिर बड़े से बड़ा, इसका भुगतान आनलाइन ट्रांजेक्शन के द्वारा ही किया जा रहा है.

एटीएम में नहीं है कैश
शहर के किसी भी एरिया में आप इस समय चले जाइए, आपको अधिकतर एटीएममें कैश ही नहीं मिलेगा. इसके अलावा बहुत सारे एटीएम तो आउट आफ सर्विस भी पड़े हुए हैं. इसके कारण लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है.