आगरालीक्स…आगरा में नौ स्थानों पर लगी आतिशबाजी की दुकानों पर जबर्दस्त भीड़, चोरी छुपे भी लोग बेच रहे पटाखे. आज रात को 8 से 10 बजे तक है आतिशबाजी चलाने का समय
शासन के आदेश पर आगरा में इसबार भी दीपावली पर हरित आतिशबाजी की जाएगी. आगरा में इस हरित आतिशबाजी की बिक्री के लिए 9 स्थानों का चयन किया गया है. इन्हीं 9 स्थानों पर 207 दुकानें अस्थायी रूप से लगाई गई हैं. एडीएम सिटी एके सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आगरा में केवल 9 खुले स्थानों पर ही आतिशबाजी की बिक्री हो हो रही है. इन नौ स्थानों पर 207 अस्थायी दुकानें आतिशबाजी लगी हैं. लोग आज दीपावली पर रात को 8 बजे से लेकर 10 बजे तक ही आतिशबाजी चला सकेंगे.

इन नौ स्थानों पर लगेंगी इतनी आतिशबाजी की दुकानें
कोठी मीना बाजार के खाली मैदान में 72 दुकानें
जीआईसी ग्राउंड पर 12 दुकानें
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 11—12 स्थित पार्क में 60 दुकानें
बैप्टिस्ट हायर सेकेन्ड्री स्कूल के खाली मैदान पर 3 दुकानें
सदर क्षेत्र के कंपनी गार्डन के खाली मैदान पर 12 दुकानें
सदर के शक्ति नगर के खाली मैदान में 10 दुकानें
सिकंदरा क्षेत्र में तालाब किनारे 10 दुकानें
आवास विकास कॉलेनी के सेक्टर 15 में 20 दुकानें
न्यू आगरा में अबुउलाह दरगाह के खाली मैदान में 10 दुकानें
चोरी छुपे भी जमकर बिक रही आतिशबाजी
आगरा में भले ही प्रशासन की अनुमति पर नौ स्थानों पर आतिशबाजी बिक रही हो, लेकिन चोरी छुपे शहर के कई इलाकों में आतिशबाजी बेची जा रही है. पुलिस के डर से आतिशबाजी खुलेआम तो नहीं बेची जा रही लेकिन कहीं किसी ने घर में आतिशबाजी बेच रहा है तो कोई दुकान के अंदर से डिमांड पर आतिशबाजी निकाल रहा है.