आगरालीक्स…सूर्य ग्रहण के कारण रात को भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर बांकेबिहारी जी. जानें क्या होगा टाइम
सूर्य ग्रहण पर मंदिरों के कपाट नहीं खुलेंगे. ऐसे में सूर्य ग्रहण के कारण वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शनों का टाइम भी बदला गया है. 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण के कारण आराध्य के दर्शन श्रद्धालुओं को रात के समय होंगे. इस बार ठाकुर जी रात को एक बजकर 30 मिनट पर भक्तों को दर्शन देंगे.

मंदिर के महंत और प्रशासनिक प्रबंधक के अनुसार राजभोग की सेवा रात में डेढ़ बजे शुरू होगी. रात को डेढ़ बजे दर्शन खुलने के बाद श्रृंगार आरती एक बजकर 40 मिनट पर और राजभोग आरती रात 3 बजकर 55 मिनट को होगी और सुबह चार बजे मंदिर के पट बंद होंगे. शाम को सूर्य ग्रहण के बाद देर शाम लगभग 7 बजकर 15 मिनट पर पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. शयन आरती रात 9 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगी. इस बदली व्यवस्था को लेकर सेवायतों को नोटिस जारी किया गया है.