Thursday , 3 September 2026
Home हेल्थ Agra News: Awareness about the harmful effects of tobacco was created at Purushottam Das Savitri Devi Cancer Hospital…#agranews
हेल्थ

Agra News: Awareness about the harmful effects of tobacco was created at Purushottam Das Savitri Devi Cancer Hospital…#agranews

523

आगरालीक्स…तं​बाकू, धूम्रपान से माउथ, लंग एवं थ्रोट कैंसर होने का खतरा ज्यादा..आगरा में पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर अस्पताल में किया गया तंबाकू से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूक.

आगरा कैंसर सोसाइटी एवं पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हॉस्पिटल द्वारा हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक किया जा सके। विश्व तंबाकू निषेध दिवस की साल 2025 की थीम है। “Unmasking the Appeal: Exposing Industry Tactics on Tobacco and Nicotine Products. तम्बाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना। जो तम्बाकू और निकोटीन उद्योग अपने हानिकारक उत्पादों को आकर्षक बनाने के लिए उपयोग करते हैं। है। बच्चों और युवाओं को तंबाकू से दूर रखना और उन्हे तंबाकू से बचाना है। कम उम्र के बच्चों और युवाओं को तंबाकू की लत लगने से बचाया जा सकता है।

तम्बाकू का सेवन बच्चे व युवा कई तरीकों से कर रहे है जैसे :- सिगरेट, गुटका, पान , तम्बाकू, हुक्का और ई-सिगरेट इत्यादि। डॉ. संदीप अग्रवाल (वरिष्ठ कैंसर सर्जन) ने बताया कैसे तंबाकू , धूम्रपान , नशीले पदार्थ का सेवन करने से माउथ, लंग एवं थ्रोट कैंसर होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा पेट सें संबंधित कई बीमारियां, एसिडिटी, पेट के अल्सर इंसोम्निया एवं दिल से सबंधित बीमारियां हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, श्वास संबंधी बीमारियां आदि रोगों का भी शिकार हो जाता है। बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता हैं।

आज के युवाओं में तंबाकू की लत एक चिंता का विषय बन गया है, तम्बाकू या धूम्रपान की लत मीठे जहर की तरह काम कर आपके शरीर को धीरे-धीरे खोखला कर देती हैं। धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक है। हर एक सिगरेट के डिब्बे पर यह लिखा होता है। लेकिन इस वार्निंग के बाद भी लोग सिगरेट का सेवन करते हैं। स्मोकिंग के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

डॉ संदीप अग्रवाल ने बताया कि कैसे तम्बाकू का सेवन कम किया जा सकता है। नशा छोड्ने का मन से निश्चय करेँ। क्या कारण है जो आपको नशा करने के लिये प्रेरित होते हैं। अपने पास सिगरेट, गुटखा, तम्बाकू, एवँ माचिस आदि रखना छोड देँ। खान पान एवं लाइफ स्टाइल में सुधार करें।

आगरा कैंसर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. पारुल अग्रवाल ने स्वागत संबोधन दिया। शपथ समारोह का संचालन सुनील अग्रवाल ने किया। संजीव कोचर ने गणेश वंदना की। दिनेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह में लायंस क्लब (महान) के प्रेजिडेंट डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया की भविष्य में भी निरंतर जागरूकता कार्यक्रम करेंगे। रोटरी क्लब मिडटाउन के प्रेजिडेंट डॉ दाऊ दयाल जी ने इस अभियान को जान जान तक पहुंचाने की बात कही। ब्रह्म कुमारी (प्रभारी आगरा) से बीके शीला ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व IMA अध्यक्ष . डॉ. बीके खण्डेलवाल एवं डॉ. जेएन टंडन ने अपने विचार रखे।

पूर्व ओलम्पियन जगवीर सिंह ने बयाया कि यदि हम किसी एक व्यक्ति का भी तम्बाकू सेवन छुड़वा सके तो यह कदम उस व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाब ला सकता है जिससे और लोग भी तम्बाकू छोड़ने के लिए प्रेरित होंगे अलक्होलिक एनॉनमस से आशीष मुकेश, ऐलेनोल से मीना, किरण, गुरुद्वारा गुरु का ताल से संत अनूप सिंह एवं केवल सिंह, डॉ. संजीव, डॉ.अल्पना, डॉ. आभा, डॉ. रानी जैन, डॉ. बी. के. खण्डेलवाल, डॉ. जे. एन. टंडन N.M.O. से डॉ. पवन गुप्ता जी उपस्थित रहे ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: Mother’s life saved using new technique at Agra’s SN Medical College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में नई तकनीक से बचाई एक मां...

हेल्थ

Agra News: Special honor for Dr. Dinshaw Pardiwala in “Advancements in Knee Arthroscopy”…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में घुटना एवं स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. दिनशॉ पार्डीवाला को मिला...

हेल्थ

Agra News: Agra Surgeons Association provided CPR training to supporting staff…#agranews

आगरालीक्स…जिंदगी बचाने के लिए एक—एक मिनट कीमती . तत्काल सीपीआर देकर बचाई...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Microbiolgy lab among 8 labs of UP for Swine Flu Test

आगरालीक्स आगरा की एसएन मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश की आठ लैब को...

error: Content is protected !!