आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर मंडल ने मनाई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती.
बल्केश्वर मंडल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया और उनके सिध्दांतों पर चलने की बात कही। मंडल के कार्यकर्ताओं ने कमला नगर मेन मार्केट में कई जगह पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई। टीएन अग्रवाल और नीरज गुप्ता ने कहा उपाध्याय जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे।
उनके विचारों पर चलकर हमें आगे बढ़ना है। मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह ने कहा एकात्म मानववाद दर्शन पंडित जी द्वारा दिया गया है उसी के अनुसार समाज मैं भी एकरूपता आए। इस अवसर पर विक्रांत तिवारी, शरद माहेश्वरी, गिर्राज बंसल, मनोज गुप्ता, राजकुमार शाक्य, पल्लव गुप्ता, मनन अग्रवाल आदि मौजूद थे।