Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Agra traders said – will sell goods only at the new GST rates…#agranews
आगरा

Agra News: Agra traders said – will sell goods only at the new GST rates…#agranews

417

आगरालीक्स…आगरा के व्यापारी बोले—जीएसटी की नई दरों पर ही बेचेंगे सामान. कमला नगर में दुकानदारों को नए प्रावधानों और नई दरों को लेकर किया जागरूक

जीएसटी के नए प्रावधान अब व्यापार जगत के लिए केवल नियम नहीं, बल्कि अवसर बनकर सामने आ रहे हैं। कर सुधारों की यह नई दिशा कारोबार को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाएगी। आगरा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित “नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म जागरूकता गोष्ठी” में अधिकारियों और व्यापारियों ने साझा संकल्प लिया कि व्यापार अब नई दरों और नई व्यवस्था के अनुरूप होगा, जिससे न केवल सरकार को मजबूती मिलेगी बल्कि कारोबार भी नए आयाम प्राप्त करेगा। कमला नगर स्थित दाऊजी रेस्टोरेंट में आयोजित इस गोष्ठी का शुभारंभ दिव्य प्रेम सेवा मिशन के डॉ आशीष गौतम ने किया। उन्होंने 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक होने जा रहे महा नाट्य जाड़ता राजा की जानकारी दी।

मुख्य वक्ता जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-वन पंकज गांधी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई दरों का अनुपालन अनिवार्य है और यह सभी के हित में है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि व्यापारी नई दरों पर ही सामान बेचकर कर व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर अपर आयुक्त ग्रेड-टू अंजनी अग्रवाल और संयुक्त आयुक्त प्रमोद कुमार दुबे ने भी व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कर विशेषज्ञ संजीव महेश्वरी एवं सतीश बंसल ने कहा कि नए प्रावधान व्यापारिक जगत को सुविधा देंगे तथा अनुपालन प्रक्रिया और अधिक आसान होगी।

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समाज को समय-समय पर कर सुधारों की सटीक जानकारी मिलनी आवश्यक है। आगरा व्यापारी सदैव सरकार और विभाग के साथ सहयोग की भावना रखते हैं और आगे भी नई दरों के अनुसार ही सामान का व्यापार करेंगे। गोष्ठी के उपरांत जीएसटी अधिकारियों एवं आगरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कमला नगर बाजार का भ्रमण किया और दुकानदारों को नई दरों एवं प्रावधानों के प्रति जागरूक किया। कमला नगर व्यापार संगठन समिति के अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल, महासचिव पुनीत मदान, उपाध्यक्ष संतोष मित्तल, कोषाध्यक्ष उमेश अरोड़ा, सहसचिव आनंद अग्रवाल एवं अनीश कालरा द्वारा जीएसटी के नए प्रावधान के पेम्प्लेट्स बांटे गए।

गोष्ठी में महामंत्री अशोक मंगवानी, संगठन महामंत्री राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैया लाल राठौर, भगवानदास बंसल, बृज मोहन रैपुरिया, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, अशोक लालवानी, साहूकार सिंह चाहर, राजेंद्र गुप्ता, योगेश रखवानी, नंदकिशोर गोयल, मनीष बंसल, साथ ही ताजगंज व्यापार समिति, आगरा सर्राफा एसोसिएशन, आगरा फार्मा संगठन, सीताराम मशीनरी मार्केट, लोहा व्यापार संगठन, महानगर केमिस्ट एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!