आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर मंदिर मेला कल से. सोमवार को इस तरीके से भक्त कर सकेंगे मंदिर में महादेव का जलाभिषेक….जानिए बल्केश्वर मंदिर की कहानी…
आगरा का ऐतिहासिक श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर मेला कल शाम से शुरू हो जाएगा. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी की गई हैं. वहीं मेला कमेटी की ओर से भी सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं. सावन के दूसरे सोमवार को पड़ने वाले आगरा के इस ऐतिहासिक बल्केश्वर मेले पर शिव भक्तों द्वारा शिव परिक्रमा भी लगाई जाती है. रविवार देर शाम से शिव परिक्रमा शुरू हो जाएगी. शिव भक्त आगरा के चारेां कोनों पर विराजमान कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव, प्रथ्वीनाथ महादेव के साथ ही शहर के मध्य में स्थित मनकामेश्वर महादेव और रावली महादेव की परिक्रमा लगाते हैं. करीब 50 किमी की इस परिक्रमा को लगाने के लिए दूर दराज से शिवभक्त आगरा पहुंचते हैं.
बल्केश्वर मंदिर
आगरा के यमुना किनारे स्थित बल्केश्वर मंदिर के इतिहास के बारे में कहा जाता है कि यह मंदिर करीब 700 साल पुराना है. उस वकत यमुना नदी के किनारे बिल्व पत्र के घने जंगल हुआ करते थे. कटाई के दौरान उन जंगलों में से भगवान महादेव की पिंडी निकली थी और उसी के नाम पर इस मंदिर का नाम बल्केश्वर पड़ा था.