आगरालीक्स …..आगरा के आंबेडकर विवि से एफिलिएटेड मेडिकल कॉलेजों के बीडीएस के छात्रों की डेढ़ साल से परीक्षा नहीं हुई है। इससे छात्र परेशान हैं, विवि ने छात्रों के परीक्षा फार्म भी नहीं भरवाए हैं।

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से एफिलिएटेड मेडिकल कॉलेजों के छात्रों का एमबीबीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस और बीडीएस का सत्र लेट चल रहा है। विवि ने बीडीएस के छात्रों की थर्ड ईयर की परीक्षा नहीं कराई गई, 2018 में बीडीएस सेकेंड ईयर की परीक्षा कराई थी, इसके बाद से विवि ने कोई परीक्षा नहीं कराई है।
जल्द कराई जाएगी परीक्षा
इस मामले में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश का कहना है कि बीडीएस की परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। परीक्षा फार्म भरवाए जा रहे हैं, जल्द परीक्षा कराई जाएगी।