आगरालीक्स…आगरा में लांच हुआ बेनलिंग बिलीव हाईस्पीड का न्यू मॉडल. 5 रंगों में उपलब्ध. आजादी के 75वें वर्ष पर पाएं 7500 रूपये की आकर्षक छूट…जानें इसके फीचर्स.

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर बेनलिंग क्षरा अपने आगरा डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम पर बेनलिंग बिलीव हाई स्पीड न्यू मॉडल लॉन्च किया है. यह 5 रंगों में उपलब्ध है. इस गाड़ी पर 48000 रुपये की सब्सिडी दी गयी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 97520 रुपये है तथा गाड़ी पर सभी बैंकों द्वरा फाइनेन्स की सुविधा उपलब्ध है. साल की बेहतर गारंटी के साथ बैटरी पावर 72 v 43 ah है.

शोरूम संचालक गुरनाम चावला ने बताया कि यह गाड़ी 2500वाट की दमदार मोटर के साथ आ रही है. इसके अलावा 75वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेनलिंग सभी गाड़ी की खरीद पर 7500 रुपये की छूट ग्राहकों को दी रही है. लांचिंग के अवसर पर टीएनटी मोटर्स के डायरेक्टर तेजस चावला भी उपस्थित रहे.
