आगरालीक्स …..आगरा में कार, बाइक, स्कूटी के नंबर का अंतिम अंक 4 और 5 है, उनके लिए आज से हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई है। पांच हजार रुपये तक का जुर्माना है, कैसे बनेगी हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें।
वाहनों पर हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य की जा रही है, इस नंबर प्लेट को स्कैन करने पर गाड़ी के मालिक का ब्योरा मिल जाएगा। चरणों में यह काम किया जा रहा है, इसके लिए जिन वाहनों के नंबर का अंतिम अंक एक था पहले उसके लिए सबसे पहले हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य की गई। इसके बाद दो, तीन और अब चार और पांच अंक के लिए हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दी गई है।

ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं.
कार, स्कूटर, बाइक सहित अपने वाहन को यहां पर चुनें.
इसके बाद वाहन का ब्रांड बताने के लिए कहा जाएगा.
अपने वाहन का स्टेट चुनें
वाहन निजी है या कमर्शियल, यह बताएं
वाहन का फ्यूल टाइप चुनने के लिए कहा जाएगा.
इसके बाद अपने वाहन की डिटेल्स फिल करनी होगी.
ये सारी जानकारी फिल करने के बाद नई विंडो खुलेगी जिसमें गाड़ी की आरसी व आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा.
डिटेल्स अपलोड करने पर मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा
इस प्रोसेस के बाद पेमेंट का विकल्प आएगा और आप इसे आसानी से चुन सकते हैं.