Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Bhandara done by worshiping Chamunda Maiya on Shardiya Navratri in Agra…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Bhandara done by worshiping Chamunda Maiya on Shardiya Navratri in Agra…#agranews

243

आगरालीक्स…आगरा में शारदीय नवरात्र पर श्री बांके बिहारी सत्संग समिति ने चामुन्डा मैया का पूजन कर किया भन्डारा…

हर वर्ष की भाँति श्री बांके बिहारी सत्संग समिति, कमला नगर द्वारा आज कचहरी घाट स्थित चामुन्डा मैया का पूजन किया गया। इसके बाद बेलनगंज स्थित लक्ष्मी मार्केट पर नवरात्रि के पावन पर्व पर मां भगवती के भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष रूप किशोर बंसल एवं महामंत्री एस.बी.मित्तल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई, तत्पश्चात कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संयोजक अनिल अग्रवाल व मोहन अग्रवाल ने सभी भक्तजनों का स्वागत करते हुए सभी व्यवस्थाऐं संभाली।

इस दौरान मौजूद महामंत्री एस.बी.मित्तल ने भगवती से प्रार्थना करते हुए देश में सुख-समृद्धि व शांति की कामना की और कहा कि मां भगवती की कृपा हमेशा सभी भक्तों पर बनी रहे और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम बड़ा ही पुण्य का कार्य है। इस अवसर पर सतीश चन्द गोयल, रमेश चन्द वर्मा, राकेश सिंघल राजकुमार अग्रवाल, के.के. अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, रामानुज भारद्वाज, अशोक बाबू, मनोज अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, रामसनेही अग्रवाल, आदि सदस्यों ने भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!