Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: District level era creator youth conference celebrated in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: District level era creator youth conference celebrated in Agra…#agranews

200

आगरालीक्स…आगरा में मनाया गया जिला स्तरीय युग सृजेता युवा सम्मेलन, खाटूश्यामजी मन्दिर परिसर में हुआ संपन्न

गायत्री शक्तिपीठ कनराऊ संस्थापक श्री राजपाल सिंह, वरिष्ठ महिला प्रतिनिधिवश्रीमती सरोज शर्मा, दान कुंवरि इंटर कॉलेज प्रधाचार्या डॉ० ममता शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन-देवपूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रान्तीय प्रतिनिधि मण्डल में दीपांशु, दिव्यांश, धर्मेन्द्र का तिलक लगाकर,माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। जिला युवा सम्मेलन के प्रातः कालीन सत्र में “कार्यक्रम का उद्देश्य एवं लक्ष्य” पर श्री संदीप तिवारी ने प्रकाश डाला। प्रान्तीय प्रतिनिधि टोली ने “युवा जागृति अभियान समय की आवश्यकता” एवं प्रान्तीय युग सृजेता समारोह श्रावती की भूमिका के सम्बन्ध में सभी को अवगत कराया।

द्वितीय सत्र के प्रथम उद्बोधन में प्रान्तीय टोली ने गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा चलाये जाने वाले रचनात्मक अभियान के साधना के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलम्बन, पर्यावरण संरक्षण एवं व्यसन उन्मूलन, जल संरक्षण, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी आदि के सम्बंध में अवगत कराया। जिला समन्वयक सुरेशचन्द्र सक्सेना ने युवा संगठन का स्वरूप – मण्डल गठन एवं श्रावस्ती जाने वाले 50 सुपर युवायों के चयन प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। अन्त में जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल ने “युग सृजेता युवा कार्यक्रम हेतु आगरा जनपद द्वारा लिये गए संकल्प एवं जिला सम्मेलन को सफल बनाने में सभी सहयोगी परिजनों आभार प्रकट किया।

आगरा जिला सम्मेलन के मुख्य सहयोगी बैजनाथ, अजयवीर सिंह, निहाल सिंह, रामसनेही अग्रवाल, जयंती प्रसाद कुशवाहा, केके पांडे आदि रहे। कार्यक्रम में आगरा जिला युग सृजेता समन्वय समिति के जिला संयोजक गिरधर गोपाल, बैजनाथ, संदीप तिवारी, उमेश कुशवाहा, शिवांक उपाध्याय, प्रशान्त बाबू, सौरभ जौहरी, नन्दकिशोर वर्मा, गनेशी लाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूजा तिवारी ने किया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!