आगरालीक्स…मथुरा में दर्दनाक हादसा. बस की टक्कर से बाइक सवार पति—पत्नी की मौत. चार साल की बेटी घायल…
मथुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां सुबह बाइक सवार दंपत्ति को मथुरा—भरतपुर मार्ग पर तेज गति से आ रही बस ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार पति—पत्नी की मौत हो गई जबकि उनकी चार साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है. उसे अस्प्ताल में भर्ती कराया गयाह ै. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
हादसा थाना मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द के पास हुआ है. मासूम बेटी का नाम प्रिया बताया गया है. जबकि मृतकों की पहचान अलीगढ़ के खैर में रहने वाले 26 साल के देवेंद्र सिंह पुत्र सूरजपाल और उसकी पत्नी पुष्पा के रूप् में हुई है. बताया जाता है यह लोग शनिवार सुबह आठ बजे बाइक से खाटूश्याम जी के दर्शन करने जाने के लिए निकले थे. रास्ते में हादसा हो गया. परिजनों में कोहराम मच गया है.