आगरालीक्स…आगरा में दिनदहाड़े महिला के कानों से कुंडल तोड़ ले गए बाइक सवार. पुलिस कर रही जांच
आगरा के थाना एत्माद्दौल के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस वन में दोपहर में दवा लेने गई एकमहिला के कान से बाइक सवार बदमाश कुंडल खींचकर फरार हो गए. कुंडल टूटने से महिला लहूलुहान हो गई. पीड़िता इसके बाद चौकी पहुंची. शिकायत की है.घटना जी ब्लॉक फेस 2 में रहने वाली शकुंतला देवी के साथ हुई. दोपहर करीब एक बजे वो सी ब्लॉक स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने जा रही थीं. सैयद कट के पास पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर दोनों कानों से कुंडल खींच लिए. इससे महिला दर्द से चीखी और उसके कानों से खून बहने लगा. महिला अपने बेटे के साथ पुलिस चौकी में शिकायत करने पहुंची. पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है. घ्ज्ञटना की पुष्टि नहीं हुई है जांच की जा रही है.