आगरालीक्स ….आगरा में रक्षाबंधन से बाजार में रौनक लौट आई है, 48 घंटे में 75 करोड़ की बिक्री का अनुमान है।

आगरा में रक्षाबंधन पर बुधवार और गुरुवार को लोगों ने जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा बिक्री मिठाई की दुकानों से हुई, रक्षाबंधन पर घेवर के साथ ही गिफ्ट की भी जमकर बिक्री हुई। बुधवार की दोपहर से गुरुवार की शाम तक खूब बिक्री हुई। देसी घी का घेवर 450 रुपये से 720 रुपये तक बिका। इसके साथ ही मिठाई की दुकानों से लोगों ने जमकर मिठाई भी खरीदी। मिठाई की दुकानों पर लोगों की लाइन लगी रही।
गिफ्ट भी खूब खरीदे, 75 करोड़ की बिक्री
रक्षाबंधन पर गिफ्ट के साथ ही कपड़ों की खूब बिक्री हुई। न्यूजपेपरों के अनुमान के तहत आगरा में रक्षाबंधन पर करीब 75 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है। इससे बाजार में रौनक लौट आई है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
नवंबर तक मार्केट में रहेगा बूम
सितंबर में जन्माष्टमी है, इसके साथ ही घरों की रंगाई पुताई का काम शुरू हो जाएगा। इससे भी बाजार में रौनक आएगी, नवंबर में दीपावली है। मार्केट में अब सितंबर से लेकर नवंबर तक बूम रहेगी और लोग जमकर खरीदारी करेंगे।