आगरालीक्स ….आगरा में चोरों ने पुलिसकर्मियों के सरकारी आवास में चोरी कर ली, एक नहीं तीन पुलिसकर्मियों के आवास के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और चोरी कर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आगरा के पुलिस लाइन के पास पुलिस कर्मियों के सरकारी आवास हैं। आवास में पुलिस कर्मी रहते हैं, पुलिस कर्मी छुटटी पर गए थे, उनके कमरों में ताले लग रहे थे। शुक्रवार सुबह पड़ोसी पुलिसकर्मियों ने देखा तो तीन कमरों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सूचना दी। चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शाहगंज के इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही का मीडिया से कहना है कि तीन आवासों के ताले टूटे मिले हैं, सूचना दे दी गई है। पुलिस कर्मियों के आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितना सामान चोरी हुआ है।