आगरालीक्स ….आगरा में बदमाशों का दुस्साहस, बारात रेस्टोरेंट से आगे बढ़ी, बाइक सवार बदमाश दूल्हे के पिता से कैश और ज्वैलरी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस रात में बदमाशों की तलाश में जुटी रही।
आगरा के अलबतिया, जगदीशपुरा निवासी जल सिंह के बेटे ललित की शादी गांव अंगूठी मलपुरा निवासी बच्चू सिंह की बेटी से तय हुई। सोमवार को शादी के लिए बारात मिढ़ाकुर स्थित डीपी रेस्टोरेंट पर पहुंची। यहां से बारात की चढ़ाई शुरू हुई, आगरा जयपुर हाईवे पर बारात चढ़ रही थी, युवक और युवतियां डांस कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए।
दूल्हे के पिता के हाथ से बैग छीनकर भाग गए
बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के पिता जलसिंह के हाथ से बैग छीना और भाग गए, उनके शोर मचाने पर बारातियों ने पीछा किया लेकिन बदमाशों को पकड़ नहीं सके। बदमाशों ने बाइक की स्पीड तेज की और भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

बैग में कैश और ज्वैलरी
पूछताछ में पुलिस को जलसिंह ने बताया कि बैग में करीब दो लाख रुपये कैश और छह लाख की ज्वैलरी थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।