Friday , 19 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Black out in Agra from 8PM to 8:15 Pm today#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Black out in Agra from 8PM to 8:15 Pm today#Agra

758

आगरालीक्स: Agra News: हौसले बुलंद हैं, घबराएं नहीं, पहलगाम हमले का बदला लेने के बाद आज रात आगरा में इन जगहों पर सायरन बजेगा और ब्लैक आउट हो जाएगा। मॉक ड्रिल भी। ( Agra News: Black out in Agra from 8PM to 8:15 Pm today#Agra )


भारत की पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद सात मई को रात 08:15 ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत एयर रैड वार्निंग सिस्टम की एक्सरसाइज की जाएगी।एयर रैड वार्निंग सिस्टम द्वारा प्रथम सायरन बजाया जाएगा, उक्त प्रथम सायरन उतार- चढ़ाव की ध्वनि युक्त होगा जो हवाई हमले का रैड सिग्नल बताएगा अर्थात हवाई हमला की परिस्थिति उत्पन्न है।
उक्त अवधि में 02 से 03 मिनट रैड सिग्नल बजने तक सभी लोग स्वेच्छा से सहयोग करते हुए अपने आसपास,घरों, प्रतिष्ठानों,संस्थानों,के विभिन्न विभिन्न प्रकाशकीय स्रोत यथा विद्युत,सोलर लाइट,इनवर्टर,वाहनों की लाइट आदि तथा अन्य प्रकाश के उपकरण बंद रखेंगे। ब्लैक आउट के सफल संचालन हेतु सभी आमजन, व्यापार मंडल,औद्योगिक व नागरिक संस्थाओं आदि सभी शहर के नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है
तत्पश्चात दूसरा सायरन, एक जैसी लंबी आवाज का बजाया जाएगा, जो ग्रीन सिग्नल होगा, अर्थात अब खतरा नहीं है, और पूर्व की भांति सामान्य स्थिति बहाल हो गई है, और सभी आमजन अपनी लाइट,व प्रकाशकीय उपकरण पूर्ववत कर लें, तत्पश्चात राहत बचाव हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
यहां बजेगा सायरन
शहर के 04 स्थानों यथा सीओडी, आगरा कैंट, जयपुर हाउस स्थित एडीए ऑफिस व जालमा संस्थान से बजेंगे इलेक्ट्रिक सायरन
15 स्थानों कलेक्ट्रेट, मोहनपुरा, नराइच, रुई की मंडी शाहगंज, आईटीआई बल्केश्वर, पानी की टंकी कमलानगर, पुरानी मंडी ताजगंज, सेक्टर 01, आवास विकास कॉलोनी, रावतपाड़ा,नरीपुरा, शहीद स्मारक संजय प्लेस, भगवान टॉकीज, बैनारा उद्योग,बोदला, शिल्पग्राम, गुरुद्वारा, गुरु का ताल पर नागरिक सुरक्षा के वार्डेन द्वारा हैंड सायरन बजाकर एयर रैड वार्निंग सिस्टम के अंतर्गत आम जनता को किया जाएगा जागरूक


आज मॉकड्रिल
ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत मॉक ड्रिल सात मई को शाम 04 बजे संत रामकृष्ण गर्ल्स कॉलेज बल्केश्वर में किया जाएगा।मॉकड्रिल में स्वास्थ्य व अग्निशमन, नागरिक सुरक्षा, पुलिस तथा अन्य विभागों की टीम द्वारा मॉकड्रिल के समय घायलों को घटनास्थल पर उपचार देने, ध्वस्त भवन से व्यक्तियों को बाहर निकालने, आग बुझाने, जन मानस को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थान पर ले जाने एवं बचाव सेवा की अन्य महत्वपूर्ण विधियों का अभ्यास प्रदर्शन की कार्यवाही की जाएगी संपन्न। मॉकड्रिल हेतु उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा के नेतृत्व में 700 वार्डेन की विभिन्न टोलियों में टीम भी सहयोग हेतु रहेंगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Businessman & his son died in road accident on Yamuna Express way Baldev Mathura

आगरालीक्स….Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Medicity develop in 60 hectare near Inner Ring road Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी...

error: Content is protected !!