आगरालीक्स…आगरा की जिला जेल में महिला बंदियों को बांटे कंबल.
आगरा के विजय यादव ने शनिवार को अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर जिला जेल में निरुद्ध महिला पुरुष बंदियों को परिवार सहित कंबल वितरित किए। जिला जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा के निर्देशन में विजय यादव ने धर्मपत्नी प्रमिला यादव के साथ मिलकर जेल में बंद कैदियों से मुलाकात की और उन्हें कंबल भी वितरित किए।विजय यादव की माँ वीना देवी ने भी बेटे और बहु की इस नेक सोच की सराहना की और एक अच्छी पहल बताया। विजय यादव के भाई और प्रधान जामपुर बॉबी यादव ने भी भाई की इस नेक सोच में उनका साथ दिया। बॉ
विजय यादव ने कुछ वर्ष पहले अपने बेटे माधव के जन्मदिवस पर जेल में जुर्माने की रकम के अभाव में बंद दर्जनों कैदियों को छुड़ाया था। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने भी विजय यादव के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की।