Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Bookings open for 518 plots in the second phase of Atalpuram Township in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Bookings open for 518 plots in the second phase of Atalpuram Township in Agra…#agranews

358

आगरालीक्स…आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में दूसरे चरण के 518 प्लॉट्स की बुकिंग शुरू. किस सेक्टर में कितने प्लॉट, कितनी कीमत और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया जानें

आगरा में एडीए की बहुचर्चित अटलपुरम टाउनशिप में अब दूसरे चरण के भूखंडों की बुकिंग शुरू हो गई है. ककुआ व भांडई में स्थित अटलपुरम टाउनशिप के पहले चरण के बाद अब आज 21 नवंबर से दूसरे चरण के आवासीय भूखंडों की बुकिंग शुरू कर दी गई है. आयुक्त सभागार में इसका शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार ने किया.

इस चरण में सेक्टर चार, पांच, छह व सात हैं जिसमें 518 आवासीय भूखंड हैं. इन 518 प्लॉट्स में एमआईजी—3 के 156 प्लॉट्स है जिनका क्षेत्रफल 101 से 150 वर्गमीटर है. वहीं 214 प्लॉट्स एचआईजी श्रेणी के है जिनका क्षेत्रफल 151 से 300 वर्गमीटर में है. इसके अलावा सुपर एचआईजी की भी श्रेणी है जिसमें 148 प्लॉट्स हैं और इनका क्षेत्रफल 300 वर्गमीटर से अधिक का है.
इच्छुक आवेदक जनहित की वेबसाइट और आगरा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन बुकिंग करा सकते हैं. 1100 रुपये का आवेदन पत्र एडीए की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा. किसी भी असुविधा पर आवेदन 0562—2510070 या 9084407890 पर संपर्क कर सकते हैं.

आवासीय भूमि की दर निर्धारित
आवासीय भूमि की दर 29 हजार 500 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है. सेक्टर 4 में 235, सेकटर 5 में 63, सेक्टर 6 में 14 और सेक्टर 7 में 206 भूखंड हैं. इससे पहले आगरा विकास प्राधिकरण की इस अटलपुरम टाउनशिप के पहले चरण में स्थित सेक्टर एक, दो व तीन के आवासीय भूखंडों की आनलाइन बुकिंग की जा चुकी है. सेक्टर एक के 322 में से 283 आवासीय भूखंडों का आवंटन 29 सितंबर को किया गया था. इसके बाद सेक्टर दो व तीन के 374 भूखंडों के लिए 783 आवेदन आए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!