आगरालीक्स…आगरा में कार लेकर शादियों में जाने वाला चोर पुलिस ने पकड़ा. मैरिज होम में सो रही महिला के पर्स से अंगूठी और कैश किया थ चोरी. जानिए इसका नाम
आगरा में शादियों के अंदर घुसकर कीमती सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. दो दिन पहले ही इसने एक मैरिज होम में घुसकर यहां बने एक कमरे में सो रही महिला के पर्स से अंगूठी और 5000 रुपये चोरी कर लिए थे. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने इस चोरी को पकड़ लिया. इसके पास से 2020रुपये और एक अंगूठी बरामद की है. पुलिस ने कार भी बरामद की है.अग्रमिलन मैरिज होम में की थी चोरी
19 नवंबर को थाना सिकंदरा क्षेत्र के अग्रमिलन मैरिज होम में चोरी की वारदात हुई थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि वह अपने चाचा की बेटी की शादी में अग्रमिलन मैरिज होम में थाना सिकंदरा में गए थे. रात करीब 04 बजे एक लडका मैरिज होम के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी करके मैरिज होम में बने कमरे में घुसा. उस समय उसकी पत्नी सो रही थी और वह लड़का पत्नी के पर्स से सोने की अंगूठी और रूपये 5000/- चोरी कर ले गया.पुलिस ने सीसीटीवी आदि चेक किए और अभियुक्त् की पहचान की. इसके बाद आज रात को पुलिस ने मुखबिर के आधार पर यूपीएसआईडीसी रेाड से आरोपी ओमकांत उर्फ मोनू को लखनपुर जाने वाले रासते से अरेस्ट कर लिया.
पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है. कोई स्थायी नौकरी नहीं है तो उसे बहुत ज्यादा आमदनी नहीं होती है, इसलिए वह मौका मिलने पर इधर-उधर से चोरी भी कर लेता है. 18 नवंबर को वह फिरोजाबाद से एक गाड़ी का ड्राइवर बनकर गाड़ी लेकर मधु रिसोर्ट में शादी में आया था. रात में वह गाड़ी लेकर सब्जी मण्डी पुल के नीचे से होता हुआ अग्रमिलन मैरिज होम की तरफ आया. वहां भी किसी की शादी का प्रोग्राम चल रहा था. तब उसने गाड़ी बाहर खड़ी करके अन्दर चला गया और मौका पाकर पहली मंजिल पर मण्डप के पास के कमरे में से एक पर्स में से जो भी हाथ आया लेकर नीचे भाग आया. उस कमरे में कुछ औरतें सो रहीं थीं. नीचे आकर अपनी गाड़ी में बैठकर सिकन्दरा तिराहा होते हुए वापस मधु रिसोर्ट में आ गया.
ओमकान्त उर्फ मोनू पुत्र राकेश कुमार निवासी सेंदलपुर थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद बरामदगी का विवरण:-
1.01 अंगूठी (पीली धातु)
2.रू0 2,020/-
3.01 कार (घटना में प्रयुक्त)