आगरालीक्स …..आगरा में मैरिज होम से दुल्हन के पिता का कैश से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में बैग ले जाते हुए दिखाई दिया बच्चा गैंग। पुलिस जांच में जुटी।

आगरा के इंद्रापुरम, सदर निवासी उत्तम सिंह की बेटी की शादी है। सोमवार को लक्ष्मी मैरिज होम सिकंदरा बोदला रोड पर सगाई का कार्यक्रम था। उत्तम सिंह बैग में कैश लेकर गए गए थे, लग्न सगाई का कार्यक्रम शुरू हुआ।
कोट में छिपाकर बैग ले गया बालक
सगाई के कार्यक्रम के कुछ देर बाद ही उत्तम सिंह का कैश से भरा बैग गायब हो गया। उन्हें लगा कि बैग कहीं रख दिया है लेकिन बैग कहीं नहीं मिला।म् इसके बाद मैरिज होम के सीसीटीवी चेक किए गए, सीसीटीवी में एक बालक दिखाई दिया, वह कोट पहनकर आया था। उसने मौका लगते ही कोट के अंदर बैग रख लिया और मैरिज होम से चला गया। सीसीटीवी से पुलिस बैग चोर की तलाश में जुटी है।