आगरालीक्स आगरा क्लब के अध्यक्ष की कमान बिग्रेडियर रजत त्यागी ने संभाली। क्लब की वार्षिक बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने बिग्रेडियर रजत त्यागी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही क्लब से जुड़ी विभिन्न कमेटियों के सदस्य भी चुने गए।
सचिव पर पर सभी की नजर
आगरा क्लब में अब सचिव पद पर सभी की नजर है, सचिव किसे बनाया जाएगा इसका इंतजार किया जा रहा है। वहीं, विभिन्न कमेटियों के सदस्य चुन लिए गए हैं।
मैनेजिंग कमेटी : ले. कर्नल टीसी सिंह, विंग कमांडर डीएस प्रसाद, ले. कर्नल पी रवि कुमार, फ्लाइट ले. अंकिता सांगवान,एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, गौरव नैयर, हेमेंद्र पाठक, सौरभ अग्रवाल
बैलेटिंग कमेटी : ले. कर्नल हुकुम सिंह राठौर, ले. हिमांशु सिंह बिष्ट, विंग कमांडर अजय धांडा, विंग कमांडर जतिनजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला, हरसिमरन सिंह आनंद,अशोक सदान, डॉ. मनीष सिंघल